बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज में चल रहा दो दिवसीय योग शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। योग शिविर के समापन पर कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल और स्कूल के प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. मुछाल ने बच्चों को यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया। प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र ने योगाचार्य डॉ. महेश कुमार मुछाल को सम्मानित किया। इसमें आरती, पूजा, निशा, संजू, बबीता, आयुषी, मीनाक्षी, मोनी, संध्या, नेहा, मयंक, सुनीता, ममता, ज्योति, पूनम आदि रहे।