फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने लोगों की सेहत बिगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भीषण गर्मी का असर लोगोें की सेहत पर भी पड़ रहा है। आलम यह है कि उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित प्रतिदिन सैकड़ों मरीज सीएचसी पर इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। पहले मरीज घंटों तक लाइन मेें खड़े होकर पर्चियां बनवाते हैं, उसके बाद चिकित्सक से अपना इलाज कराते हैं। कई बार तो पर्चियां बनवाने में इतना समय लग जाता है कि चिकित्सक उन्हें नहीं मिलता। इसे लेकर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीज सीएचसी पर पहुंच रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि मौसम मेें परिवर्तन और बढ़ी गर्मी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। अधिकांश उल्टी व दस्त सहित बुखार के मरीज सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने मरीजों को अधिक से अधिक पानी पीने व लू से बचने के अलावा चिकित्सक का परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें