बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी के राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी हुईं, इसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए विचार रखे। गोष्ठी के बाद स्कूल में पौधरोपण भी किया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ रहा प्रदूषण भविष्य के लिए खतरनाक है। पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सबको एक पौधा लगाकर उसको सुरक्षित रखना चाहिए। गोष्ठी में छात्र छात्राओं ने भी पर्यावरण सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। इसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर स्कूल परिसर में पापड़ी, जामुन, कंजी आदि प्रजातियों के पौधे भी रोपे गए। इस दौरान गीतांजलि, रुचि खारी, मंजू रानी, हर्ष, गौरव, मुस्कान, अंजलि, सोनम, स्वाति रश्मि, तनु आदि मौजूद रही।। ब्यूरो
संस्कृत शिविर का शुभारंभ किया
बड़ौत (बागपत)। सर्वहितकारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मवी कलां मेें उप्र संस्कृत संस्थान के तत्वावधान मेें आयोजित दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बालकिशन ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंजु बाला, रश्मि, सविता, उमा, प्रीति, वंदना, सुधा, बाला का योगदान रहा। मुख्य वक्ता दादा ब्रहम सिंह ने संस्कृत भाषा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ब्यूरो