फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के संचालन की स्थिति का एआरएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बसों के संचालन की स्थिति को देखकर मंगलवार को नवनियुक्त एआरएम ने औचक निरीक्षण किया। इससे चालक और परिचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एआरएम ने चालक और परिचालक को परिचालन के संबंध मेें निर्देश दिए और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी।
विज्ञापन

पिछले कई माह से बड़ौत डिपो कार्यालय पर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बसों का सही ढंग से संचालन न होने की शिकायत पहुंच रही थी। लोगों ने कहा यदि समय पर बसों के संचालन की स्थिति ठीक नहीं की तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अभी हाल ही मेें बड़ौत डिपो पर योगेंद्र सिंह की एआरएम पद पर तैनाती हुई है। तैनाती के बाद जैसे ही एआरएम योगेंद्र सिंह ने शिकायतें देखी तो उन्होंने मंगलवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग, बड़ौत-छपरौली मार्ग, रमाला-टांडा आदि सहित कई अन्य मुख्य मार्गों पर चलने वाली बसों के परिचालन की स्थिति जानी। दूसरी तरफ एआरएम के निरीक्षण से चालक और परिचालक में अफरा-तफरी मच गई। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एआरएम ने चालकों को प्रत्येक बस स्टैंड से यात्रियों को उठाने व उन्हें छोड़ने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एआरएम योगेंद्र सिंह ने कहा बढ़ रही शिकायतों के मद्देनजर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें