फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज में चल रहे गुरुकुल शिविर के छात्रों ने शनिवार को प्रभात फेरी निकाली। प्रधान अवनीश आर्य के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो विभिन्न रास्तों से होते हुए कॉलेज में हुई। इसमें गोरक्षा, गुरुकुल परंपरा, छात्रों के निर्माण, नशा मुक्ति और जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। उसके बाद पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट से आए वरिष्ठ अधिवक्ता अवध प्रताप सिंह ने छात्रों को बताया कि मेहनत करके पढ़ लिखकर वकील बन सकते हैं। असहाय लोगों को न्याय दिलावा सकते हैं। समाज में न्याय को स्थापित करना ही वास्तव में सच्चा धर्म है। नोएडा से आए आर्य वेदप्रकाश ने छात्रों को संकल्प दिलाया कि वे भी एक दिन राष्ट्र का सच्चा नायक बनेंगे। छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया, जिसका शुभारंभ चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने किया। उन्होंने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें सहदेव, राज सिंह, कपिल वैदिक, उपेंद्र, बिजेंद्र, आदित्य, रोबिन, बाबूराम वर्मा, रमेश चंद वर्मा, राजीव का सहयोग रहा।

विधिक जागरूक अभियान चलाया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ चौथे सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एक विधि साक्षरता शिविर एवं विधिक जागरूकता अभियान चलाया। इसमें छात्रों द्वारा विधिक की जानकारी दी गई। संचालन प्राचार्य ज्योति राव ने किया। इसमें विशाल चौधरी, पंकज बली, सुनील दत्त शर्मा, पवन कुमार, शहनाज, नवीन गौड़, पुष्कर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें