रमाला (बागपत)। बरवाला गांव स्थित बिजलीघर में रखा पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में 19 मई को आग लग गई । इससे गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इससे अन्य व्यवस्था चौपट हो गई। चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है। इससे लोगों में विद्युत निगम के प्रति गहरा रोष व्याप्त हो गया है। बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था चौपट हो गई है। पशुओं को चारा समय पर नहीं मिल पा रहा हैं। घर के लिए गेहूं की पिसाई ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। अफसर पूरी तरह से आंख मूंदे बैठे हैं। ग्रामीण ओमकार सिंह, पुष्पेंद्र, सतेंद्र, मनोज, दीपक, काला, सुखबीर, मंगता ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर जेई अरविंद कुमार ने कागज बन गए है बुधवार को ट्रांसफार्मर लग जाएगा।