बड़ौत (बागपत)। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को बागपत प्रीमियर लीग के मैच में बागपत ब्वॉयज की टीम ने बागपत यंगर्स को 19 रन से हराया। मैच का शुभारंभ कोच सुधीर आर्य और प्रतीक तोमर ने फीता काटकर किया। बागपत ब्वॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेटों के नुकसान पर 150 रन बनाए, इसमें आयुष ने 50, गर्व ने 41 और अर्णव ने 38 रन का योगदान दिया। यंगर्स के गेंदबाज अश्विन और लक्की ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागपत यंगर्स की पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई, इसमें देव ने 35, ओम ने 16 , मुकुल ने 11 रन का योगदान दिया। ब्वॉयज की ओर से गर्व ने 3 और अर्णव और आयुष ने 2-2, वैभव ने एक विकेट लिया। मैच का बेस्ट फील्डर अर्णव, बेस्ट बल्लेबाज आयुष, बेस्ट गेंदबाज लकी व मैन ऑफ द मैच गर्व को चुना गया। अंपायर अरुण कुमार और अभिषेक रहे। स्कोरर आदित्य रहे। इसमें हरेंद्र, सुधीर, शंकर, अंकुर, राहुल, भानू का योगदान रहा।