बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं ने सृजनात्मक क्षमता का प्रयोग कर निरर्थक वस्तुओं से वॉल हैंगिग, फोटो फ्रेम के अलावा कोल्ड ड्रिंक, एम्पटी बॉक्स व पुराने एक्सरे से नई-नई उपयोगी वस्तुओं का निर्माण कर सबका मन जीत लिया। शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, रश्मि पंवार, दीपेश, साक्षी, दीपिका, अनिता, सुनीता, बबली, अंकिता, गौरव, विकास, नीरज का योगदान रहा।