बामनौली में भाजपा विधायक का पुतला फूंका
दोघट। बामनौली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कांड के विरोध में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के पुतले का दहन किया और आरोपी विधायक को निलंबित किए जाने की मांग उठाई। कांग्रेस के जिला महासचिव हेमंत कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता बामनौली में छतरी वाले कुंए के पास एकत्र हुए और भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले का दहन किया। उनका कहना था कि उन्नाव में युवती के साथ हुई शर्मनाक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इससे साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। भाजपा के विधायक अपराध कर रहे हैं। बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर देवेंद्र, पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, कृष्णपाल, कालू राम, अशोक, कालू मास्टर, कुशलपाल सिंह, शिवओम सिंह, बाबूराम, ओमवीर, प्रेम मोती, नीटू बावला, दरियाव सिंह, गजेंद्र सिंह, ब्रहमपाल, भंवर सिंह, सूरज, हरबीर, गुल्लू, प्रमोद, अजय आदि रहे।