फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय से वंचित लोगों की मदद करें वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री विपिन त्यागी ने कहा देश के वकीलों का एक संगठन है। इसके माध्यम से न्याय से वंचित रहने वालों की मदद की जाती है। सभी अधिवक्ता इस मंच पर आकर केवल न्याय दिलाने की चिंता करते हैं।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में अधिवक्ता परिषद के चल रहे अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विपिन त्यागी ने बताया अधिवक्ता परिषद राष्ट्र के वकीलों का ऐसा समूह है। जो इस देश ओर समाज के उस अंतिम व्यक्ति की चिंता करता है जो न्याय से वंचित है। इसमें परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम गर्ग ने बताया पूरे प्रदेश में इसी प्रकार के अभ्यास वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिवक्ताओं को उनके दायित्वों के बारे में बताया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल नेहरा और बागपत इकाई के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पांच जनपदों से आए अधिवक्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन इकाई के महामंत्री संजय गौड़ ने किया। इसमें गगन शर्मा, नागेश शर्मा, परमवीर शर्मा, नीरज, निशांत, सुभाष त्यागी, जयेश शर्मा, अवधेश, अजय शंकर, पुनीत शर्मा, जसपाल राणा, मुजफ्फरनगर अमित मित्तल, मनमोहन, उच्चतम न्यायालय से वरिष्ठ अधिवक्ता मधु मुकुल त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें