फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने उपगन्ना आयुक्त का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना विकास समिति मलकपुर पहुंचकर गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर उप गन्ना आयुक्त का घेराव किया।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता गन्ना समिति मलकपुर के कार्यालय पहुंचे और वहां उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह का घेराव करके किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि किसानों का सामान्य प्रजाति का गन्ना खेतों में खड़ा है और मिल किसानों को सामान्य प्रजाति की पर्ची नहीं देे रही हैं और ओवरलोड काट रहे हैं। बहुत से किसानों के पास ओवरलोड काटने से पर्चियां नहीं आ रही हैं। ऐसे में गन्ना किसान बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने उप गन्ना आयुक्त से कहा कि किसानों को सामान्य गन्ना पर्ची तुरंत दी जाएं और ओवरलोड काटना बंद किया जाए।
विज्ञापन

किसानों ने मलकपुर गन्न्ना समिति पर भी आरोप लगाया कि वह मिलों द्वारा दिया गन्ना का भुगतान देरी से भेजती है और दबाकर बैठ जाती है। वहीं सचिव कार्यालय में नहीं आते। उप गन्ना आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची दी जाएगी और ओवर लोड भी नहीं काटा जाएगा। और भुगतान भी समय से दिलवाया जाएगा। इस आश्वासन पर किसान शांत हुए। इस अवसर पर रामकुमार चेयरमैन, राजू तोमर सिरसली, इरफान मलिक, नरेश, गौरव, नीता पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें