बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया, इसमेें स्कूली बच्चों को विज्ञान की जानकारी दी । कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज बच्चों को विज्ञान की जानकारी रखना बहुत आवश्यक है। बिना विज्ञान आज मानों जीवन अधूरा है। प्रधानाचार्य राजीव ने बच्चों को विज्ञान को प्रायोगिक तरीके से सीखने के उपाए बताए, जिसमें माइक्रोस्कोप, जनरेटर, आटे से परिपथ, हैंगर से गिटार आदि बनाने सिखाए गए। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है। इसलिए उन्हें संस्कारवान व रोजगार प्राप्त शिक्षा की बहुत जरूरत है। कार्यशाला में सचिन कुमार, सुमित पंवार, डीपी तोमर, अभिषेक, जयंत, राघव, आशीष, आदित्य, आर्यमन आदि का योगदान रहा।