फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में जलभराव-गंदगी की राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने तहसील पहुंचकर जलभराव निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कांशीराम कॉलोनी नगर पालिका परिषद से बाहर है और कॉलोनी में पानी की निकासी न होने से पानी भरा हुआ है। बिजली की भी कोई सुविधा नहीं है। वहां के निवासियों का जीना दूभर हो गया है। सफाई व्यवस्था न होने से गंदगी के चलते मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे कॉलोनी में बीमारी फैलने की आशंका बनी है। इस संबंध में वे अधिकारियों से पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था की मांग की। इसमें सुल्ताना, संगीता, मोनिका, बबीता, अनीता, सीमा, सरला, पुष्पा, नरगिस, बालेस, शाबिया, सुशीला, प्रमिला, प्रीति, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें