दाहा (बागपत)। शिव शंकर पब्लिक स्कूल, दाहा में छात्राओं ने जींस का बहिष्कार कर पुतला जलाया। जीवन में जींस न पहनने की सौगंध ली। छात्राओं के निर्णय की स्कूल प्रबंधन ने सराहना की है। छात्राओं ने कहा जींस अच्छा पहनावा नहीं है।
शिव शंकर पब्लिक स्कूल, दाहा में छात्राओं ने सौगंध ली कि वह इस तरह का पहनावा प्रयोग नहीं करेंगी। छात्राओं ने स्कूल परिसर में एकत्र होकर जींस का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की देश में ही नहीं विदेशों में भी एक पहचान बनी हुई है जिसे वह कायम रखेगी। सभी छात्राओं ने संकल्प लिया की वे जींस जैसा पहनावा नहीं पहनेगी। अपने परिवार व समाज का सम्मान रखना उनके लिए सर्वोपरि है। स्कुल समय में वर्दी पहनेगी, घर पर सादे कपड़े ही पहनेगी। इसमें नेहा, ईशा, लवी, मंजरी, पलक, मुस्कान, वर्शिका, साक्षी, तुलसी, तानिया, मानसी के अलावा प्रधानाचार्य वीरपाल राणा, पवन शास्त्री, नेहा, वासुदेव, सलेक चंद, वरुण शर्मा अध्यापक मौजूद रहे।