फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव धर्म से दूर भाग रहा है: रमेश मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमेश मुनी ने कहा कि मानव धन की लालसा ज्यादा कर रहा है और धर्म से दूर भाग रहा है।
वे जैन स्थानक मंडी में धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धन से भौतिक सुख मिल सकते हैं। आत्मिक शांति नहीं मिलती। आत्मिक शांति धर्म से ही मिल सकती है। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने से ही आत्मा का कल्याण होता है। उन्होंने कहा धन साथ छोड़ने पर कोई साथ नहीं देता, केवल धर्म के मार्ग पर चलने से ही आत्मा का कल्याण होता है। आप अपने बच्चों में धर्म के संस्कार डाले। मुदित मुनि ने धर्म के भजन प्रस्तुत किए। संचालन अनिल जैन ने किया। इसमें सुरेश जैन, अमित राय जैन, हेम चंद जैन, कालू जैन, धर्म प्रकाश वर्मा, हंस कुमार जैन, विजय जैन, रमेश वर्मा, गौरव जैन, सुभाष जैन, दीपक जैन, पूनम जैन, इंद्राणी आदि रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें