दोघट (बागपत)।
बोपुरा गांव में तीन व चार अप्रैल को चौधरी चरण सिंह मेमोरियल के तत्वावधान में हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल होगा। दंगल की तैयारियां पूरी कर गई है।
मंगलवार से शुरू होने वाले दंगल में देश व विदेश के पहलवान भाग लेंगे। दंगल का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह पहलवान करेंगे। दंगल का समापन चार अप्रैल को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे। दंगल में 251 रुपये से लेकर 2.51 लाख रुपये तक की कुश्तियां होगी। दंगल त्रिवेणी शुगर मिल की खाली पड़ी भूमि पर होगा। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।