फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में हवन से शुरू होगा शिक्षण सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में हवन के बाद नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा। सभी ब्लॉकों के सभी विद्यालयों में हवन कराकर पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है। नामांकन बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार से जिले के 486 प्राथमिक, 191 उच्च प्राथमिक और 23 सहायता प्राप्त विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ होगा। बीएसए योगराज सिंह ने बताया विद्यालयों में इस बार नामांकन बढ़ाने के लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार पूर्व से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षक एक रजिस्टर बनाएंगे, इसमें छात्रों की संख्या, नाम पता और मोबाइल नंबर सहित लिखेंगे। इससे अभिभावकों से भी फीड बैक लिया जा सके। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

आज से शुरू होंगे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल
जिले के शहरी और ब्लॉक में चिन्हित अंग्रेजी माध्यम के 47 विद्यालयों में भी सोमवार से शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा। इसके लिए 190 अध्यापकों की तैनाती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें