फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा-मेरठ मार्ग पर ईंट से भरा ट्रक खराब, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा-मेरठ मार्ग पर रविवार को सड़क किनारे ईंटों से भरा ट्रक खराब होने और सड़क की मरम्मत का कार्य चलने के कारण लंबा जाम लग गया। इस कारण सैकड़ों वाहन चालक घंटों तक मार्ग पर फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराया।
विज्ञापन

बरनावा-मेरठ मार्ग पर वर्तमान समय में मरम्मत का काम चल रहा है, इस कारण इस मार्ग पर जाम लगना आम बात है, लेकिन रविवार को यात्रियों और वाहन चालकों को ओर भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि बड़ौत से ईट लेकर चला एक ट्रक सड़क पर खराब हो गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। इससे सड़क के किनारे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति ओर भी भीषण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ईट से भरे ट्रक को मौके से हटवाया और मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें