फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मै आपसे हाथ मिलाने आया हॅ, अब आपको फैसला लेना है- जंयत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मैं आपसे हाथ मिलाने आया हूं। आपको फैसला लेना है, विकल्प भी आपको पैदा करना है। अब इस घर मेें बंटवारा न हो, दो भाई मिलकर रहे, यह संदेश देने आया हूं। आप अब किसी की चाल मेें न आएं।
वह शनिवार को औसिक्का गांव में हिंदू- मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब जनता को देखना है कि उनका हितैषी कौन है, आपने सब कुछ देख भी लिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी यहां झगडे़ हुए हैं और आगे भी होंगे। हमें देखना है कि इन दंगों के पीछे कौन लोग हैं और वे क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ खुराफाती दल हम लोगों को भिड़ाकर भाईचारा तोड़ना चाहते हैं। हमें उनका सामना करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन साल में सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी हैं। 2017 मेें 195 सांप्रदायिक दंगे हुए, जिनका दंश आज तक हम झेल रहे हैं। अब लोग समझ चुके हैं। कहा कि मैं आपसे हाथ बढ़ाने आया हूं। मेरा हाथ थामें। आपको फैसला लेना है, विकल्प आप पैदा करेंगे।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री कोकब अहमद ने कहा कि भाजपा ने हिंदू और मुस्लिम के बीच खाई खोद दी थी और हमें लड़ाया गया, लेकिन हम भाई-भाई हैं, अब भाजपा की चाल मेें नहीं आएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी लोग ऐसी सांप्रदायिक ताकतों से सचेत रहे, जो हमें लड़ाने का काम करती हैं। संचालन सलीम ने किया। इसमें अहमद हमीद, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व मंत्री डॉ. मेहराजुद्दीन, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, गजेंद्र मुन्ना, डॉ. अजय तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, जिला मंत्री सुबोध राणा, युवा अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सुरेश मलिक, कमल तोमर, मोहित तोमर, राजू तोमर सिरसली, लेखराज प्रधान, सतीश चौधरी, कारी उमेद, मांगेराम चेयरमैन, अकरम, रामपाल धामा, नरेश, बसंत, प्रियवत राणा, नसीम प्रमुख, यूसुफ चौधरी, बलजीत सिंह आर्य, विकास प्रधान, मोहित मुखिया, सतेंद्र प्रमुख, कर्नल ब्रह्म पाल सिंह, डॉ. अनिल डबास, विकास ठेकेदार, रविंद्र हट्टी, मास्टर देवराज, रणवीर दहिया, सुरेश राणा आदि रहे।

भीड़ को देख गदगद हुए जयंत
औसिक्का गांव में सम्मेलन मेें उमड़ी भीड़ को देखकर जयंत चौधरी गदगद हो गए। बार-बार वे भीड़ देखकर प्रफुल्लित हो रहे थे। उन्होंने भाषण में कहा कि आने वाले समय में हिंदू - मुस्लिम की यह ताकत भाजपा को मजा चखाएगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

गर्मजोशी से स्वागत किया
जयंत चौधरी का औद्योगिक पुलिस चौकी पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव के बाहर से ही उन्हें घोड़ा बग्गी में जुलूस के रूप मेें मंच तक ले लाया गया। रास्ते में बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

युवाओं और छात्रों ने जयंत का किया स्वागत
बड़ौत। छात्रनेता अक्षय मलिक के नेतृत्व मेें युवाओं और छात्रों ने जयंत चौधरी का कई स्थानों पर स्वागत किया। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से रालोद को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन


जयंत चौधरी कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का सच जनता के सामने आ गया है। कुछ भी छीपा नहीं है। सभी एकजुट रहे और मेहनत से कार्य करें। इसके बाद वह औसिक्का में होने वाले भाईचारा सम्मेलन के लिए रवाना हो गए। इसमें डॉ. अजय तोमर, नौशाद अली, नीरज पंडित, ओमवीर सिंह, डॉ. वेदप्रकाश यादव, कृष्णपाल, संदीप चौधरी, आदित्य प्रधान, ओमबीर ढाका, देवेंद्र गठीना, राजेंद्र सिंह डागर, अनिरुद्ध, विक्रम पांचाल, आदिल खान, भोलू शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर रालोद कार्यकर्ताओं ने पेरिफेरल चौक का नाम चौधरी चरण सिंह चौक रखने की मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें