फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में आज आएंगे चकबंदी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को गांव के शिव मंदिर में चकबंदी अधिकारियों और किसानों की बैठक होगी। किसानों के सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चकबंदी को लेकर किसानों के दो गुट हो गए हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने डीएम को भी ज्ञापन देकर चकबंदी प्रक्रिया सही तरीके से कराने की मांग की । डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसओसी चकबंदी गांव में किसानों की समस्याएं सुनेंगे और उनसे चकबंदी के सुझाव लेंगे। इसी के अनुसार चकबंदी कराई जाएगी। वहीं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने निरपुड़ा में चकबंदी को लेकर चल रही गुटबाजी के कारण शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई है। उन्होंने सीओ बड़ौत से गांव में पुलिस बल तैनात करने को कहा है। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें