फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवराक्ष के पहले दिन भक्तों ने माता शैलपुत्री की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर घरों और मंदिरों में प्रथम दिन शैल पुत्री की पूजा की। नवरात्र के पहले दिन सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर मंदिरों पर पुलिस तैनात की, ताकि कोई अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

नवरात्र के प्रथम दिन रविवार नगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। पंचमुखी मंदिर, पंचवटी मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णव मंदिर, ठाकुरद्वारा, पट्टी चौधरान शिवालय, विश्वकर्मा मंदिर, पंजाबी क्वार्टर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णव मंदिर में पुजारी आकाश ने प्रथम देवी शैलपुत्री की कहानियां सुनाई। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र की प्रथम आराध्य देवी माता शैल पुत्री है। यह रूप अनेकानेक नामों से लोक प्रसिद्ध है। पूर्व जन्म में इनके पिता राजा दक्ष थे। जिन्होंने प्रजेश होने पर यज्ञ किया। सभी श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर विशेष पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें