फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोपुरा में मीटर लगाने गई टीम को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बोपुरा में मीटर लगाने गई टीम को दौड़ाया
विज्ञापन

दोघट। बोपुरा गांव में विद्युत मीटर लगाने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया और चेतावनी दी कि कोई भी अपने घर पर मीटर नहीं लगवाएगा। इस विरोध के चलते विद्युत निगम की टीम लौट गई।
बता दें कि बोपुरा में विद्युत निगम की ओर से घर-घर मीटर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जब टीम मीटर लगाने गई तो ग्रामीणों ने मीटर नहीं लगाने दिए और टीम को दौड़ा दिया। ग्रामीणों ने टीम को चेतावनी दी कि कोई भी ग्रामीण मीटर नहीं लगवाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मीटर लगने से उपभोक्ताओं को ही लाभ मिलेगा। अब उन्हें बिजली का बिल ज्यादा देना पड़ रहा है। मीटर लगने के बाद बिल कम देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण मीटर नहीं लगने देंगे तो प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि उनके पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें