फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 शिकायतों में से मात्र 10 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम लोकपाल सिंह ने शिकायतें सुनीं। इसमें 73 शिकायतें आईं, इनमें से 10 का निस्तारण हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक चकबंदी विभाग की शिकायतें आई। वहीं विकास विभाग, बिजली, नाली-चकरोड की शिकायतें आई। इसमें 73 शिकायतों में से राजस्व संबंधी 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समयावधि में निस्तारण करें। इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसमें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा, सीओ रमाला, तहसीलदार मांगेराम सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें