फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी की जांच के विवेचक पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

काला बाजारी के लिए मिट्टी का तेल ले जाते समय राशन डीलर व अन्य लोगों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी आपूर्ति अधिकारी और पुलिस द्वारा मामले में लीपापोती की जा रही है। इससे नाराज रमाला के ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर मामले की जांच कर रहे विवेचक को हटाकर दूसरे विवेचक से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी से मिले। उन्होंने बताया कि गांव में तेजवीर पुत्र नैन सिंह राशन डीलर हैं। 24 दिसंबर 2017 को सुनील पुत्र सरवर कश्यप 200 लीटर मिट्टी का तेल ट्रैक्टर पर लादकर काला बाजारी के लिए ले जा रहा था। उसे ग्रामीणों ने पकड़ कर ट्रैक्टर सहित पुलिस को सौंपा। इस मामले में रमाला थाने पर राशन डीलर सहित दो के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले की जांच आईओ जगदीश प्रसाद सैनी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि आईओ आपूर्ति अधिकारी एवं आरोपित राशन डीलर से साज कर चुका है और आपूर्ति अधिकारी द्वारा साज करके डीलर को समय दे दिया। डीलर ने अपना स्टॉक पूरा दिखा। घटनाक्रम की जांच निष्पक्ष नहीं की जा रही है। साक्ष्यों को नष्ट कर दिया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए आईओ जगदीश प्रसाद को हटाकर किसी अधिकारी से जांच कराने की मांग की। इस मौके पर संजीव कुमार, सतीश, विक्की आदि रहे। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें