बड़ौत (बागपत)।
समाधान दिवस में शनिवार को एसडीएम ने जन समस्याएं सुनीं। कुल तीन शिकायतें आईं। इसमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सकता। इस दौरान एसडीएम ने अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने समाधान दिवस में शिकायत सुनीं। इस दौरान तीन शिकायतें आईं। इसमें एक शिकायत नगरपालिका से संबंधित, दूसरी आवास विकास कॉलोनी से संबंधित और तीसरी आपसी मारपीट और कहासुनी को लेकर थी। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान समाधान दिवस से बिना बताएं अनुपस्थित रहने वाले पालिका परिषद के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, लेखपाल विनोद, सतीश और अंकुर को कारण बताएं नोटिस जारी किया।