फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक को दो सौ स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को आखिरकार स्वेटर वितरण का कार्यक्रम तैयार हो गया है। सोमवार से प्रत्येक ब्लॉक में 200-200 स्वेटर का वितरण कर योजना की शुरूआत की जाएगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार योजना का शुभारंभ करेंगे। दूसरे चरण में हर बच्चे को स्वेटर मिलेगा।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए शासन ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षारत विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण की योजना संचालित की है। सर्दी में बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने करने को मजबूर हैं। अमर उजाला ने पांच जनवरी के अंक में प्रमुखता से इस आशय का समाचार भी प्रकाशित किया था। स्वेटर वितरण समिति का गठन किया । डीएम ने समिति की बैठक लेकर जल्द गुणवत्तापूर्ण स्वेटर वितरण के निर्देश दिए। बीएसए योगराज सिंहन ने रविवार को इसकी कार्ययोजना तैयार की। निर्णय लिया कि सोमवार को सभी ब्लॉक के विद्यालयों में 200-200 स्वेटर वितरण कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों का चयन सोमवार को ही होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर हेडमास्टर को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। चेतावनी दी गई है कि कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। गुणवत्तापूर्ण स्वेटरों का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें