पशुओं से भी ज्यादा गंदगी फैला रहा है मानव
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आर्यजनों ने भाग लिया और आहुतियां प्रदान की। यज्ञ समर भानू और मित्र मुनि ने संपन्न कराया। यज्ञमान अंगिरस मुनि रहे।
इस अवसर पर पीतम सिंह वर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण में शुद्धि पर हर स्तर पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा नहीं कि प्राचीन काल में प्रदूषण नहीं था। तत्कालीन ऋषि प्रदूषण से अच्छी तरह परिचित थे और उन्होंने पहले ही यज्ञ की व्यवस्था देकर मानव जाति पर महान उपकार किया था। यज्ञ विचारी और वातावरण दोनों के प्रदूषण को दूर करने एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। हमारा कर्तव्य है कि प्रकृति को हम जितना गंदा कर प्रदूषण पैला रहे है, उस समस्त गंदगी की यथा संभव स्वयं सफाई करें। वास्तविकता में देखा जाए तो मानव इस पृथ्वी को इतना गंदा करता है, जितना पशु भी नहीं करते है। आज जो वातावरण में प्रदूषण की नई समस्याएं है, उन्हें यज्ञों के साथ-साथ सामूहिक जन जागृति एवं सरकार के हस्तक्षेप से निपटा जा सकता है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समन भानु और मित्र मुनि ने वेदों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह, हरपाल सिंह, रामबली राणा, राजकुमार, विनोद भारद्वाज, राधेश्याम, राजपाल आर्य, विजयपाल, अरुण, जसवीर सिंह मलिक, ओमपाल राठी, इंद्रपाल, ब्रजभान सिंह, जयप्रकाश, सुनील आर्य, सुखपाल आदि उपस्थित रहे।