अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मनवीर नेशनल स्कूल बली में शूटर सहदेव को सम्मानित किया । उसने स्टेट स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्टेट स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में बली निवासी सहदेव ने गोल्ड जीतने पर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। शनिवार स्कूल में समारोह आयोजित किया, इसका शुभारंभ प्रबंधक पुरुषोत्तम ने किया। केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने कहा यदि हम लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत करते है तो सब संभव हो जाता है। सहदेव ने 24 से 31 अगस्त को मोदीपुर मेरठ में हुई । इसमें उसने गोल्ड जीता है। शनिवार को स्कूल में सम्मान मिलने पर स्कूल का आभार प्रकट किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें रश्मि, पूजा, दीपिका, कुलदीप, ज्योति, विक्रांत, सुंदर पाल, विनोद का सहयोग रहा।