फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 घंटे तक सीएचसी पर तड़पती रही गर्भवती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएचसी में एक गर्भवती महिला प्रसव के दौरान आई। इस दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। 108 एंबुलेंस गाड़ी नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला करीब छह घंटे सीएचसी में तड़पती रही। एंबुलेंस नहीं आने पर महिला के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया।
विज्ञापन

बड़ौली गांव की पूजा पत्नी संजीव शनिवार को परिजन सुबह करीब 10 बजे सीएचसी बड़ौत में प्रसव के लिए लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया । सीएचसी से रेफर के कागजात पूरे होने के बाद महिला के परिजन 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। बार-बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस सीएचसी नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की कार्यशैली ने नाराज होकर महिला के परिजन हंगामा करते रही। करीब छह घंटे बाद एंबुलेंस सीएचसी पहुंची। तब गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर किया । इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने कहा 108 एंबुलेंस मरीज को लेने गई थी और वह समय पर नहीं आ पाई। आने के बाद महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें