दोघट (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बामनौली में आज पंचायत होगी। नरेश डायरेक्टर, हेमंत कुमार एडवोकेट, देवेंद्र चौधरी, डॉ. संजीव ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान है और आर्थिक संकट झेल रहा है। शासन-प्रशासन किसान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गन्ना भुगतान न होने से किसानों में रोष है। पंचायत में यदि अधिकारियों ने किसानों को कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया तो 15 अगस्त को 15 किसान कृष्णा नदी में जल समाधि लेंगे।