विज्ञान पत्रकारिता से युवाओं को मिलेगी नई दिशा
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान क्लब एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में कार्यशाला हुई। इसमें पत्रकारिता एवं विज्ञान लघु फिल्म मेकिंग प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा और समन्वयक योगेश कुमार ने किया। इस दौरान निशांत अस्थाना और भरत भूसाल ने छात्र-छात्राओं को साइंस पत्रकारिता एवं फिल्म मेकिंग की जानकारी दी। इसमें सोनिका यादव, सुनाली शर्मा, विज्ञान प्रवक्ता इंदु सिंह, आयुषी, मुकुल राठी, साक्षी तोमर, दिव्या शर्मा, गौरव और निशांत मौजूद रहे।