फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पलटी मैजिक, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। बागपत-मेरठ मार्ग पर हिसावदा मोड़ के पास ईंटों से भरे ट्रक को बचाने के चक्कर में मैजिक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इससे मैजिक में सवार 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

मेरठ के जानी निवासी हमीद मैजिक गाड़ी चलाता है। सोमवार को सुबह के समय मैजिक में यात्री लेकर बागपत से मेरठ जा रहा था। जैसे ही हिसावदा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में मैजिक का संतुलन बिगड़ गया और मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने यात्रियों को मैजिक से निकाला। घायल आबिद, शहजाद, गुल्लू, विकास, अजयवीर, भोपाल, दीपक अशोक, शालू, विमला, मुन्नी समेत 12 यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें सुभाष निवासी बड़ौत और सुनील निवासी रोहटा (मेरठ) घायल हो गए। उनका प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें