बागपत। जनता की शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए तहसील दिवस और थाना दिवस जिले में संचालित है। इसी तर्ज पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में आयुक्त मित्र दिवस का संचालन होगा। जो सभी सरकारी और थानों पर संचालित होगा। अफसर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इसमें उन समस्याओं का समाधान होगा, जिनका निस्तारण नहीं हो रहा है। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने डीएम और एसपी को निर्देशित किया बृहस्पतिवार को आयुक्त मित्र दिवस लगाकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराएं। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को आयुक्त मित्र दिवस के लिए जिला स्तरीय अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी। इसके लिए प्लान तैयार किया है। उधर, एसपी डी प्रदीप ने कहा शासन के आदेशों का पालन किया जाएगा।