खेकड़ा (बागपत)।
शहर में स्थित बाल एवं पुष्टाहार केंद्र पर बृहस्पतिवार को सुपरवाइजर अलका ने शहर एवं क्षेत्र की आंगनबाड़ियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे देश का भविष्य हैं। स्वस्थ माता और सुरक्षित मातृत्व से ही स्वस्थ बालक जन्म लेते हैं। उन्होंने मां व बालक के बेहतर खानपान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म से पूर्व मां को पूर्ण आहार दिया जाना जरूरी है। पैदा होने के छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए। इससे बच्चे स्वस्थ रहते हैं। साथ ही छह वर्ष तक के बच्चों की माता का नाम व आधार कार्ड नंबर रिकार्ड में दर्ज करें और आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की जांच अवश्य कराए। जांच में कुपोषित पाने वाले बच्चों को चिंहित कर एनआरसी में भर्ती कराए। इसमें सुमन, नीलम, बबीता, पूनम, पवित्रा देवी, ममता, मीना, सीमा, कविता, सीमा खातून, मनोज, साधना, कृष्णा, बबीता, शांति, नेहा, पिंकी, सरोज आदि आंगनबाड़ी मौजूद रहीं।