बिनौली (बागपत)। श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर बरनावा के तत्वावधान व राष्ट्र संत आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में बरनावा में 20 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चंद्रप्रभ जिनबिंब उत्थापन, वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव की तैयारी शरू हो गई है। मेरठ बड़ौत मार्ग पर स्थित पांडुकशिला को महोत्सव स्थल बनाया। महोत्सव स्थल पर पंडाल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर से महोत्सव स्थल तक लाइट, डेकोरेशन व फूल पत्तियों से साज सज्जा करने का भी कार्य तेजी से चल रहा है। पं. जयकुमार जैन, निशांत टीकमगढ़ के निर्देशन में पूजा अर्चना होगी।