पुलिसकर्मियों ने कुएं से निकलवाई गाय
अमीनगर सराय। डौला गांव में 60 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को निकलवाने के लिए वन विभाग की टीम देरी से पहुंची। डौला चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बागपत से क्रेन बुलवाकर गाय को कुंए से निकलवाया। बृहस्पतिवार रात डौला-बसौद गांव मार्ग पर एक कुंए में गाय गिर गई। राहगीरों को गाय की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गाय को निकलवाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन नहीं निकाल सके। डौला चौकी को भी इसकी जानकारी दी। इंचार्ज सचिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बागपत से क्रन बुलवाई। लोगों की मदद से कुंए में फंसी गाय को बाहर निकाला। जब गांव कुएं से बाहर निकाली गई तब जाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्रह्लाद, वीरेंद्र, दीपक, प्रमोद, मैनपाल, जीत सिंह, ठाकुर विनोद, ठाकुर ब्रह्मपाल ने कहा कि वन विभाग की टीम देरी से पहुंची, जबकि पुलिसकर्मियों ने गाय को बचाने के लिए काफी मशक्कत की।