रमाला। बासौली गांव में चौधरी बाल किशन के आवास पर गन्ना समस्या को लेकर बैठक में किसानों ने भुगतान की मांग रखी। वक्ताओं ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं और झूठे वादे कर चले जाते हैं। मिल ने अभी तक 18 नवंबर तक का ही भुगतान किया है। किसानों ने निर्णय लिया कि 31 मार्च तक पूर्ण गन्ने का बकाया भुगतान कराने पर ही वोट दिया जाएगा। यदि भुगतान नहीं हुआ तो किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल, कंवरपाल, सत्यवीर, सुरेंद्र, सोहनवीर, इंद्रपाल, सतेंद्र, गजेंद्र, रामपाल, रामकिशन मौजूद रहे।