बिनौली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिवाना के एमजेएम पब्लिक स्कूल, जय पारस पब्लिक स्कूल, फजलपुर की पर्ल ग्लोबल एकेडमी, ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज, मां अंबा बालिका डिग्री कालेज, श्री सांई ग्लोबल एकेडमी फतेहपुर पुट्ठी, श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय, बिनौली के प्राथमिक विद्यालय न.1, बरनावा के श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह, ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा, आदर्श जूनियर हाईस्कूल बरनावा, बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज, धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कालेज, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, बीआरसी बिनौली आदि शिक्षण संस्थाओं में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान प्रो. बलजीत सिंह आर्य, बीईओ सतीश शर्मा, सुशील वत्स, हरिदत्त शर्मा, धर्मपाल सिंह, नीरज राजपूत, आचार्य विनोद, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, मुकेश कुमार वर्मा, सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, मास्टर अनीश क़ुरैशी, ऋषभ जैन, ब्रह्मचारी अतुल, सुशील चौधरी, कविता सिंह, ब्रजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।