दाहा/दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी कार्यालय में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 50 लाख रुपये अनुमानित लागत से विकास कार्य कराने सहित चार प्रस्तावों को हरी झंडी दी। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन सोमपाल राठी ने कहा कि कस्बे में साफ सफाई में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। सड़कों पर कूड़ा करकट दिखाई न दे। कस्बे में रात्रि के समय भी लाइटों से रोशनी जगमगाती रहे। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। जिस मोहल्ले में पेयजल समस्या है, ग्रामीण शिकायत करें। समस्या को जल्दी ही दूर किया जाएगा। 50 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कस्बे का विकास कराया जाएगा। संचालन ईओ ललित कुमार आर्य ने किया। इसमें वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, बाबूराम, राजीव, बिंदू, राजपाल, राहुल राठी, रामबीरी देवी, सोहनवीरी, ईश्वर सिंह, सचिन रुहेला आदि रहे।