फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस पर प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल, आदमपुर में सेना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, कविताएं, नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूल में खेलकूद व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक विपिन पंवार ने कहा कि देश सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इसमें कक्षा तीन के शौर्य पंवार, कक्षा चार के हर्ष पंवार, कक्षा पांच की वंशिका, छह की एना तोमर, सात के ध्रुव राठी, आठ के विजय पंवार और कक्षा नौ के अमित सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रधानाचार्य प्रेमपाल पंवार, संजीव कुमार, अजय कुमार, हारुण, विजय कुमार, कविता, वंदना, खुशबु, पूजा, साक्षी, अनुराधा, रीना, ज्योति आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें