खेकड़ा (बागपत)।
सर्दी के चलते क्षेत्र के ग्राम सांकरौद की ग्राम प्रधान प्रवेश देवी और उनके पति चौधरी देवेंद्र सिंह धामा ने मंगलवार को गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर गांव के पचास लोगों को कंबल बांटे। इस मौके पर गरीब असहाय दीन दुखी की सेवा करने का संकल्प लिया। कहा कि इसके अलावा अन्य लोगों का भी चयन कर उन्हें भी जल्द ही कंबल बांटे जाएंगे। इस दौरान नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव देवेेंद्र सिंह धामा, हरपाल सिंह आदि रहे।