फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र हत्याकांड के आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा नगर के चर्चित भूपेंद्र हत्याकांड मामले में बागपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी बनाए आठ लोगों को बरी किया। उक्त सभी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय हरेंद्र सिंह पक्ष के हैं। खेकड़ा में 10 नवंबर 2009 को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हरेंद्र सिंह की हत्या की। इसमें नगर निवासी भूपेंद्र धामा व अन्य को आरोपी बनाया। इसके बाद आठ जुलाई 2010 को गांधी इंटर कॉलेज के मैनेजर रामपाल सिंह की हत्या की। इसमें हरेंद्र पक्ष के लोगों को नामजद किया। तीसरी वारदात 18 जुलाई 2014 को हुई। इसमें भूपेंद्र चौधरी को सरेआम पाठशाला मार्ग पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसमें हरेंद्र पक्ष के डॉ. सुरेंद्र धामा, पुष्पेंद्र धामा, योगेंद्र, बब्बल, अमित, राहुल, विकास और नीरज कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया। इसके बाद 19 फरवरी 2017 को हरेंद्र धामा पक्ष के पुष्पेंद्र धामा और उसके दोस्त बाशिद की बाजार में हत्या की। इस दोहरे हत्याकांड के आरोप में नगर के सात लोग जेल में बंद है। सोमवार को बागपत फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने भूपेंद्र हत्याकांड के आठ आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें