डाक कर्मियों की हड़ताल जारी
बड़ौत। मुख्य डाकघर पर डाक सेवकों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी और कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। संगठन सचिव दिनेश कुमार ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मई व जून की हड़ताल के दौरान समझौता हुआ था कि मांगों को शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा, लेकिन अब बाद मेें कमलेशचंद कमेटी की रिपोर्ट को आधा-अधूरा लागू किया गया। मंडलीय सचिव बिजेन्द्र ने कहा कि हमारी दस सूत्रीय मांगों में गजेवेट, पांच लाख बीमा का लाभ, पुरानी पेंशन बहाली, एजुकेशन आदि मांगों के अलावा विशेष रूप से नियमितिकरण एवं आठ घंटे की डयूटी की मांग पूरी नहीं हुई, तो हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर आनंद कुमार, बालक राम शर्मा, लवकुश, उपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, मुकेश, देवदत्त शर्मा, राकेश कुमार, राजकुमार, देवपाल, यादव सिंह, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।