शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी
बड़ौत। बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह का शहीद दिवस मनाया और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने शहीद पूर्वजों पर गर्व है। उन्होंने देश को आजादी दिलाई और आजाद भारत का सपना देखा। उस सपने को पूरा करने के लिए शहीदों ने अपना बलिदान देकर हमें एक आजाद देश में सांस लेने का मौका दिया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा और एडवोकेट हेमंत कुमार ने कहा कि शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह ने आज के ही दिन अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे महान देश भक्तों को कहीं भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सत्यपाल पथौलिया, घनश्याम शर्मा, देेवेंद्र चौहान, दीपक शर्मा, उर्मिला, योगेश सोती, सुरेश, रामकुमार तोमर, राजेंद्र, अजेंद्र चौधरी, देवेंद्र आदि शामिल रहे।