बागपत। निजी डीएलएड संस्थानों ने तथ्यों को छुपाकर संबद्धता प्राप्त की है। सभी जिलों के संस्थान शासन के रडार पर है। जिले में डीएलएड कराने के लिए संस्थाएं खुली हुई है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शासन स्तर पर संज्ञान में आया है कि निजी डीएलएड संस्थानों द्वारा तथ्यों को छिपाकर संबद्धता प्राप्त की। भूमि एवं भवन निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध नहीं है। डीएलएड प्रशिक्षण को नियमित रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। छात्रों को प्रताड़ित करने की भी सूचना शासन को मिल रही है। शासन ने प्रत्येक जिले में चल रहे डीएलएड संस्थानों पर रडार पर लिया है। इसके लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग उप सचिव राजेंद्र सिंह ने निर्देशित किया जिला स्तर पर डीएम अथवा उनके द्वारा नामित एडीएम या एसडीएम को अध्यक्ष मनोनीत किया जाएगा। सदस्य सचिव पद पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य रहेंगे। बीएसए को सदस्य बनाया जाए। जनपद स्थलीय समिति स्थलीय निरीक्षण कर आख्या 31 दिसंबर तक निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।