फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एकेडमी बागपत ने इदरीशपुर को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चौगामा कबड्डी एकेडमी दाहा पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें उद्घाटन मैच सीबीएसएम भड़ल और सीबीएसई असम की टीमों के बीच हुआ। भड़ल की टीम ने 27-15 अंक से मुकाबला जीता। दूसरे मुकाबले में तेजस एकेडमी बागपत ने इदरीशपुर की टीम को 32-20 अंक से हराया। चौगामा एकेडमी बी की टीम ने पलड़ी को 48-12 अंक से हराया। फरमाना हरियाणा की टीम ने शांति एकेडमी नांगल की टीम को 40-17 से हराया। धनौरा की टीम ने माजरा की टीम को 25-20 अंक से हराया। चौगामा एकेडमी की टीम ने कसेरवा की टीम को 31-30 अंक से हराया। रेफरी अजयवीर, सोनू फौजी, बलराम, जसवीर, केपी सिंह रहे। राम पहलवान, किरण सिंह, विक्रमपाल सिंह, अशोक, बलराम, सोनू, विपिन राणा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें