बड़ौत (बागपत)। नगर स्थित एक बाइक मिस्त्री के यहां पर कार्य कर रहा मैकेनिक सचिन निवासी आदमपुर एक ग्राहक की बाइक को सर्विस कर उसकी ट्राई लेने के लिए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर निकला तो सामने से आ रही एक मारुति वैन की टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर जा गिरा। आसपास के खेतों में काम रहे किसानों ने घायल को गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर परिजन उसका इलाज कराने में लगे हैं।