बागपत। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से आवास पर मिला। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इसमें धर्मेंद्र काठा, इफ्तिखार हसन, राजेन्द्र तोमर, विकास मलिक, लोकेंद्र तोमर मौजूद रहे।