फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्राइवेट बस संचालकों ने डीएम से शिकायत कर मार्ग पर डग्गामार वाहनों को संचालन बंद करवाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे प्राइवेट बस संचालकों के साथ-साथ रोडवेज विभाग को भी नुकसान हो रहा है। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्राइवेट बसों के संचालक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों पर प्राइवेट बसें चल रही हैं। इन मार्गों पर डग्गामार वाहन भी संचालित हैं। इससे उन्हें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वह तेज रफ्तार में वाहनों को चलाकर सवारियों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। पूर्व में मेरठ-बागपत मार्ग पर कईं हादसे भी हो चुके हैं। वहीं इनकी वजह से ही रोडवेज विभाग को भी लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन डग्गामार वाहनों को बंद करवाए जाने की मांग की। प्रबंधक हिम्मत सिंह, अध्यक्ष नीरज, रिपुदमन, प्रमोद त्यागी, धर्मेंद्र, लति, अनिल जैन, दिनेश कुमार, बुद्धप्रकाश, राजकुमार, राकेश, नसीम, सुशील बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें