अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में आर्य समाज के साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया, इसमें आर्यजनों ने आहुति दी। पूर्व प्रधान विरमेश ने यज्ञ का महत्व बताते हुए पर्यावरण शुद्धि के लिए घर-घर यज्ञ होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रतिदिन जल व वायु प्रदूषण की शुद्धि के लिए प्रात: यज्ञ अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही लक्ष्मी का वास होता है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीता है। इस मौके पर वीर सिंह, सुखवीर, रकम, ब्रजेश, सहदेव, अश्वनी आर्य, आदित्य आर्य, संदीप आर्य, टीटू शर्मा, अभिमन्यु आदि रहे।